फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Rape Case: कलेक्टर निवास की दीवार पर लिखा-'सत्ता के दलाल मत बनो, प्लॉट नहीं न्याय दो'

Wed, 02 Feb 2022 02:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

न्याय की मांग को लेकर एक दिन पहले पीड़िता के पिता भी सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि कलेक्टर चुप रहने का दबाव बना रहे हैं। इससे पहले सरकार पर भी केस को कमजोर करने के आरोप लग चुके हैं। 
विज्ञापन
कलेक्टर निवास की दीवार पर लिखा स्लोगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मूक बधिर बालिका के साथ हुए रेप के आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। पीड़िता को न्याय दिलाने का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक दिन पहले पीड़िता के पिता ने पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप लगाए थे। अब कलेक्टर निवास की दीवारों पर भी विरोध के स्लोगन दिखाई देने लगे हैं। अज्ञात लोगों ने दीवार पर लिखा-'सत्ता के दलाल मत बनो, प्लॉट नहीं न्याय दो'। ऐसा करने वालों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष समिति के पदाधिकारी लगातार धरना दे रहे हैं। बीते सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आए पीड़िता के पिता ने कहा था कि पुलिस प्रशासन से डर लगता है। हमें न्याय चाहिए, मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा था कि कलेक्टर चुप रहने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने प्लॉट देने की बात भी कही है। 

यह है पूरा मामला
11 जनवरी को अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर खून से लथपथ एक मूकबधिर बच्ची मिली थी। एसपी ने पहले दिन बालिका से रेप की आशंका जताई, लेकिन बाद में उन्होंने इंकार कर दिया था। सरकार पर भी इस मामले को दबाने के आरोप लगे हैं। पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें