फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर के हनुमंत गैंगसा यूनिट पर मजदूर की करंट लगने से मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

Thu, 13 Jul 2023 03:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में हनुमंत गैंगसा यूनिट पर काम करने वाले मजदूर की करंट लगने मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी भिजवाया है, लेकिन परिजन गैंगसा मालिक के आने के बाद ही पीएम कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के आंगई थाना क्षेत्र में 20 साल के मजदूर की हनुमंत गैंगसा आंगई में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा लेकर पहुंची। यहां परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेम फिलिंग स्टेशन के सामने कुशवाह बस्ती बाड़ी का रहने वाला 20 साल केशव उर्फ केशो पुत्र लोकमन कुशवाह हनुमंत गैंगसा पर मजदूरी करने जाता था। गुरुवार सुबह भी वह अपने दोस्त के साथ काम पर गया था। जहां, काम करने के दौरान पत्थर कटिंग मशीन के तार में  कट होने के कारण उसे करंट लग गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  

सूचना पर आंगई थाना एसएचओ रामनिवास मीणा गैंगसा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक के शव को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा पहुंचा, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि वह गैंगसा मालिक के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें