सरकार ने दिया रक्षाबंधन का तोफा।
- फोटो : Social Media
राजस्थान में रक्षाबंधन पर महिलाओं और बालिकाओं को सरकार ने सरकारी बसों में फ्री यात्रा करने की छूट दी है। इसके अलावा जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) द्वारा संचाचित सभी बसों में भी महिलाएं और बालिकाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा कल 11 अगस्त तक लागू रहेगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाएं जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) द्वारा संचाचित सभी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। 11 अगस्त (गुरुवार) को जेसीटीएसएल की समस्त श्रेणी की बसों (एसी, नॉन-एसी) में जयपुर शहर की सीमा में यह सुविधा दी जाएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत इससे पहले राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में भी रक्षाबंधन पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए निःशुल्क यात्रा के आदेश जारी कर चुके हैं।