पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान धौलपुर जिले के मनियां थाने में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मंगलवार शाम को खेत में शौच करने के लिए गई थी, इस दारौन आरोपी युवक उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने पुलिस ने बताया कि वह मंगलवार को भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। कथा सुनने के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में पेट में दर्द होने की वजह से वह हॉस्पिटल के पास खेतों में शौच के लिए चली गई।
इस दौरान महिला का दोस्त पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर चला गया। उसके जाते ही बाइक पर आए दूसरे युवक ने खेत में शौच कर रही महिला को पकड़ लिया और उसके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इस दौरान पीड़िता के दोस्त के आने पर आरोपी मौके से भाग गया।
थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी शिव सिंह पुत्र नेतराम के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पीड़िता मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।