फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कर्नल राज्यवर्धन बोले- प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं आम, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम

Sat, 08 Apr 2023 10:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा- राजस्थान में पुलिस का नहीं अपराधियों का राज चल रहा है। जिसके कारण महिलाएं और बच्चियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राजस्थान में लचर कानून व्यवस्था के चलते इस प्रकार की घटनाएं आम हो चुकी हैं।  
विज्ञापन
जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बाड़मेर में दलित महिला से दुष्कर्म और एसिड डालकर जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में गहलोत सरकार पर हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि ये घटना प्रदेश सरकार के मुंह पर कालिख पोतने वाली है। राजस्थान में पुलिस का नहीं अपराधियों का राज चल रहा है। जिसके कारण महिलाएं और बच्चियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राजस्थान में लचर कानून व्यवस्था के चलते इस प्रकार की घटनाएं आम हो चुकी हैं। राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनता के बीच क्या मुंह लेकर जाएगी। 

विज्ञापन


कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि घटना के बाद युवक को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन उस पर 24 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में जनता के विरोध पर एफआईआर दर्ज हुई। पीड़ित युवती को भी बालोतरा के अस्पताल में रखा गया जहां पर बर्न यूनिट नहीं है। इसके बाद उसे जोधपुर ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इस घटना की दोषी पूरी तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार है। 

कर्नल राज्यवर्धन ने सरकार से अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार के व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने और आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें