फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फ्लाइट में महिला को आया हार्ट अटैक, भीलवाड़ा की डॉ. निवेदिता ने इलाज कर बचाई जान

Wed, 14 Sep 2022 08:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

डॉ. निवेदिता पांडे ने हवाई यात्रा के दौरान महिला को उपचार दिया। इंडिगो ने फ्लाइट को डायवर्ट कर रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। डॉ. निवेदिता के इस प्रशंसनीय कार्य पर इंडिगो ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन
डॉ. निवेदिता पांडे भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर की रहने वाली हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले की एक डॉक्टर ने हवाई यात्रा के दौरान एक महिला की जान बचा ली। महिला को हार्ट अटैक आने पर डॉक्टर ने तत्काल उसका उपचार किया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए इंडिगो ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और छत्तीसगढ़ के रायपुर हवाई अड्डे पर लैंड करवाया। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


महिला की बचाने का काम किया है भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर की रहने वाली डॉ निवेदिता पांडे ने। निवेदिता पुणे के केईएम हॉस्पिटल में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट हैं। वह लंदन के प्रेस्टीजियस एग्जाम (रॉयल कॉलेज ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ लंदन) देने कोलकाता गईं थीं। बुधवार को निवेदिता एग्जाम देकर इंडिगो की फ्लाइट 6ई476 से पुणे लौट रहीं थीं। इस दौरान फ्लाइट में सवार एक महिला को सिवीयर हार्ट अटैक आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डॉ. निवेदिता पांडे ने हवाई यात्रा के दौरान महिला को उपचार दिया। साथ ही इंडिगो ने फ्लाइट को डायवर्ट कर रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।  इधर, डॉ. निवेदिता के इस प्रशंसनीय कार्य पर इंडिगो फ्लाइट की टीम ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया है। बता दें कि डॉ. निवेदिता पांडे जहाजपुर भीलवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद तिवारी की पुत्रवधु हैं। वहीं, उनके पति दिवीर पांडे खुद की कंपनी चला रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें