फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: युगांडा से आई महिला जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ाई, पेट में ड्रग्स के 70 पैकेट छुपाने का शक

Thu, 28 Apr 2022 03:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर तीसरे दिन भी डीआरआई ने तस्कर को पकड़ा है। इससे पहले सोने की तस्करी करते तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय ने जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन कार्रवाई की है। डीआरआई ने एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को हिरासत में लिया है। जिसके पेट में ड्रग्स के करीब 70 पैकेट होने की बात सामने आई है। महिला को पेट की जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन

महिला यात्री युगांडा से आई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि बुधवार को भी एक तस्कर की बैग से चार किलो सोना मिला था। तस्कर ने प्रेस में सोना छुपाकर रखा था। वहीं मंगलवार को भी डीआरआई ने शारजाह से आए तीन तस्कर को गिरफ्तार किया था। हैरानी की बात है कि एक तस्कर सोने की चार बॉल निगल गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो तस्करों के प्राइवेट पार्ट से सोने के दो-दो कैप्सूल निकाले गए। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें