पुलिस ने एक 25 साल की महिला को बच्चा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बच्चा उस वक्त चोरी किया गया जब को अपने पिता के साथ छत पर सोया हुआ था।
मामला जयपुर का है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला छत फांद कर आई और सोए हुए बच्चे को उठा कर ले गई। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है और उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
गालटा गेट की मीणा कालोनी में योगेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने सोमवार को वंदना पटवा के खिलाफ बच्चा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
योगेश ने बताया कि,"मैं अपने बेटे के साथ छत पर सोया था, वंदना कूद कर मेरी छत पर आ गई और मेरे बच्चे को चोरी कर लिया। जब मेरी आंख खुली तो बच्चा गायब था।"
पुलिस ने बताया कि योगेश ने वंदना पर शक जताया। पुलिस ने वंदना की तलाश के लिए एक टीम का गठन कर दिया। सोडाला के सुशीलपुरा ओवरब्रिज पर वंदना पुलिस को मिली।
पुलिस ने वंदना को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को बरामद कर लिया।