फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: अवैध संबंध में हत्या, पत्नी ने प्रेमी बहनोई के साथ मिलकर दबाया सोते हुए पति का गला, दोनों गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पत्नी ने बहनोई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने सोते समय गला दबाकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र के भदीरा गांव में हुए अशोक जाटव की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।  पुलिस ने मृतक की पत्नी शीला (40 साल) और प्रेमी बहनोई राधेश्याम पुत्र भमतूरा (42 साल) निवासी नगला रामरतन को गिरफ्तार किया है। शीला और राधेश्याम के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। अशोक को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने सोते समय गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


भरतपुर के एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 3 सितंबर को मृतक अशोक जाटव के बेटे विवेक ने थाना नदबई में केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी मां शीला और फूफा राधेश्याम का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा है। 27-28 अगस्त की रात उसके पिता घर के सामने टीनशेड में सो रहे थे, इस दौरान दोनों ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। 

रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ हरिराम के सुपरविजन, एसएचओ कैलाशचंद के नेतृत्व में गठित टीम गठित की गई। टीम ने दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर की सीडीआर प्राप्त कर विश्लेषण किया और गुप्त रूप से भी जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों पुलिस की टीम को उलझाते रहे, लेकिन सख्ती बरतने पर टूट गए। जिसके बाद दोनों अशोक की हत्या करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें