फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ भागी पत्नी: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पति ने पुलिस से कहा- बात करती है, पर बुलाने पर आती नहीं 

Sun, 10 Apr 2022 12:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

करणी बिहार थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त दोस्त न रहा...प्यार प्यार न रहा, यह गाना तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन, राजधानी जयुपर में रहने वाले एक युवक के साथ ठीक ऐसा ही हुआ है। अब पीड़ित युवक थाने के चक्कर लगाकर अपनी पत्नी को पुलिस से वापस लाने की गुहार लगा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, करणी बिहार थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के गुमशुदा होने का केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसके दोस्त के साथ भाग गई है। वह उससे वॉट्सएप पर बात तो करती है, लेकिन बुलाने पर आती नहीं है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित युवक बंगाल का रहने वाला है। कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी के साथ जयपुर आया था। यहां वह करणी विहार थाना इलाके में किराए के मकान में रह रहा है। उसने पुलिस को बताया एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। अब उसकी पत्नी उसके दोस्त राहुल के साथ भाग गई है। इसकी जानकारी उसने बंगाल में रहने वाली सास को दी तो उन्होंने पुलिस के पास जाने से मना कर दिया। युवक के मुताबिक उसकी सास ने कहा कि वह अपने आप वापस आ जाएगी।  
विज्ञापन


पत्नी के लौटकर नहीं आने से परेशान युवक थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी का कॉल आया था। इसके बाद उसने वॉट्सएप पर भी बात की। वह उससे मैसेज के जरिए बात करती रहती है, लेकिन बुलाने पर आती नहीं है। वह कहां रह रही है, यह भी नहीं बता रही है। ज्यादा पूछताछ करने पर अपना फोन भी बंद कर लेती है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें