फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मघाती कदम: पत्नी ने साथ आने से मना किया तो पति ने खुद को लगाई आग, अजमेर में चल रहा इलाज 

Mon, 04 Apr 2022 02:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में पति से नाराज पत्नी आठ महीने से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। ससुराल पहुंचे पति ने उसे साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में पत्नी से नाराज एक पति ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। नाराजगी के कारण पत्नी आठ महीने से मायके में रह रही थी। पति उसे ले जाने के लिए आया तो उसने जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर पति ने मोटर साइकिल से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को लगी तो उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह आधे से ज्यादा जल गया गया था। सूचना पर पहुंची परबतसर थाना पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिकी इलाज के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है। परबतसर पुलिस ने बताया कि सरवन राम पुत्र दुर्गाराम भार्गव निवासी निडर जयपुर ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी का प्रयास किया। घायल हालात में उसे परबतसर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया है।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी  फूलन देवी अपने दो बच्चों के साथ पिछले 8 महीने से मायके रह रही है। शनिवार को सरवण अपनी पत्नी और अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान कहासुनी के बाद सरवन ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें