फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: पेयजल को लेकर खेतड़ी में लोगों ने किया प्रदर्शन, पांच दिन से सप्लाई न होने से गहराया जल संकट

Fri, 28 Apr 2023 08:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में पांच दिन से पेयजल सप्लाई न होने से को लोग परेशान हैं। पानी का संकट होने से नाराज लोगों ने प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पानी के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में पेयजल की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं होने से कस्बे में पेयजल का संकट गहराने लगा है। कस्बे में पांच दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई की जाती है, लेकिन वह भी गंदा और बदबूदार आ रहा है। ऐसे में कस्बे वासियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई नहीं होने से परेशान वार्ड नंबर 14 के वार्ड वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया व प्रशासन के समक्ष पेयजल संकट दूर करने की मांग रखी।

विज्ञापन


वार्ड में 5 से 6 दिन के बीच होती है पेयजल सप्लाई
वार्ड वासियों ने बताया कि कस्बे में कई वार्ड में 5 से 6 दिन के बीच पेयजल सप्लाई होती है। इस दौरान मात्र 15 से 20 मिनट के लिए ही की सप्लाई की जाती है, जिससे ग्रामीण पानी से वंचित रह जाते हैं। जलदाय विभाग द्वारा लाइनों का रख-रखाव सही नहीं होने से कई बार तो गंदा पानी ही सप्लाई कर दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

20 मिनट ही आता है पानी
ग्रामीण विक्की ने बताया कि पांच दिन में मात्र 20 मिनट पेयजल की सप्लाई होने से वार्ड में अंतिम छोर पर बसे लोग तक पानी नहीं पहुंच पाता है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करा चुके हैं, लेकिन जलदाय विभाग की ओर से ग्रामीणों की समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं होने पर ग्रामीण अब आंदोलन करने के मूड में नजर आ रहे हैं। गंदे पानी की सप्लाई होने से स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियां हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ही जलदाय विभाग की ओर से नियमित रूप से पेयजल सप्लाई नहीं की गई तो ग्रामीणों की ओर से उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जलदाय विभाग के एक्सईएन विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है, जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेयजल सप्लाई दुरुस्त करवाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें