फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आत्मदाह से पहले संत ने कहा था- करो या मरो, वीडियो शेयर कर शेखावत ने गहलोत पर बोला हमला, यहां देखें

Sat, 30 Jul 2022 07:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भरतपुर में अवैध खनन को लेकर आत्मदाह करने वाले संत बाबा विजयदास का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि अब करो या मरो का समय आ गया है। सरकार ने हद कर दी है।
विज्ञापन
संत विजयदास ने किया था आत्मदाह, दिल्ली में इलाज के दौरान हुई थी मौत। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में अवैध खनन को लेकर आत्मदाह करने वाले संत बाबा विजयदास के आत्मदाह का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है। शनिवार को  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आत्मदाह करने वाले संत विजयदास जी का एक पुराना वीडियो शेयर किया। अपने ट्वीट में शेखावत ने लिखा, साधु-संतों को प्रताड़ित कर भटकाया जा रहा है और खनन माफिया सीएम गहलोत की गोद में बैठकर हंस रहा है।

विज्ञापन


वीडियो से स्पष्ट है कि संत बाबा विजयदास जी ने आत्मदाह से पहले सरकार को बता दिया कि अब उनके पास 'करो या मरो' के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने प्राण दे दिए पर सरकार टस से मस न हुई, उल्टा मुद्दा घुमाने के नए-नए षड्यंत्र चल रहे हैं। साधु-संतों को प्रताड़ित कर भटकाया जा रहा है और खनन माफिया गहलोत जी की गोद में बैठा हंस रहा है।

 

इस वीडियो से स्पष्ट है कि संत बाबा विजय दास जी ने आत्मदाह के पूर्व राज्य सरकार को बता दिया कि अब उनके पास "करो या मरो" के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।            

विज्ञापन

#Rajasthan pic.twitter.com/FbhnZPyTit

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 30, 2022 



महिला की पिटाई का वीडियो भी शेयर किया 
शेखावत ने बांसवाड़ा में महिला को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना का वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, राजस्थान के गृह मंत्रालय ने गुंडे-बदमाशों को खुली छूट दी है, जैसे जंगल में भूखे भेड़िए घूमते हैं। इस वीडियो की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन भेड़ियों की संरक्षक इस सरकार से उम्मीद बेमानी है। आवाज हमें ही उठानी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें