फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: नदबई में अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर तनाव, देर रात आगजनी और पथराव, भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 13 Apr 2023 03:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur Violence News: भरतपुर के नदबई में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर तनाव हो गया। देर रात आगजनी और पुलिस पर पथराव किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
विज्ञापन
भरतपुर में हिंसा के बाद आगजनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर के नदबई में बैलारा बाईपास चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बुधवार रात तनाव हो गया। शाम को कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और विधायक जोगिंदर सिंह अवाना की मौजूदगी में भरतपुर में अफसरों की बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया कि अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नदबई के बैलारा मोड़ पर ही स्थापित होगी, जबकि महाराजा सूरजमल जाट की प्रतिमा डहरा मोड़ पर नेशनल हाईवे के पास लगाई जाएगी।
विज्ञापन


नदबई में बैलारा मोड़ पर आक्रोशित भीड़ ने लगाई आग
बैठक में यह भी तय किया गया कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण में मंत्री विश्वेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस बैठक के तुरंत बाद में माहौल बिगड़ने लगा। कुछ स्थानीय युवक बैलारा मोड़ पर सड़क के बीचों-बीच फ्यूल और टायर जलाने लग गए। जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने आग बुझाई। दमकल को बुलाया गया।

पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, भारी पुलिस बल तैनात
रात 10 बजे फिर से मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को खदेड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। महाराजा सूरजमल जाट और अंबेडकर की मूर्ति लगाने और स्थान को लेकर भरतपुर में पिछले एक सप्ताह से तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें