फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चोरी के शक में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ा, फिर पोल से बांधकर पीटा, पुलिस छुड़ाकर थाने लाई 

Sun, 03 Jul 2022 10:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

एएसआई पारुल यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने युवकों को भैंस चोर समझकर पकड़ लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तीन युवकों को पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के केकड़ी सिटी थाना इलाके के कणोंज गांव में रविवार को जंगल में घूमते तीन युवकों को ग्रामीणों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने भैंस चुराने के प्रयास आरोप लगाकर तीनों युवकों की जमकर पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची सिटी पुलिस ने तीनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कणोंज गांव के बीहड़ में ग्वाले अपने जानवर चरा रहे थे। करीब दो सप्ताह पहले गांव के ही एक व्यक्ति की चार भैंस को अज्ञात चोर जंगल से चुराकर ले गए थे। इसके बाद से ही ग्रामीण सतर्क थे। रविवार दोपहर एक अल्टो कार और एक बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन युवक जंगल में आए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी युवक भैंस चुराने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान ग्वालों ने उन्हें देख लिया और आवाज लगाकर ग्रामीणों को सूचना दी। 

यह देख कुछ युवक कार में सवार होकर मौके से भाग गए, जबकि तीन युवकों को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया और गांव में ले आए। यहां एक लोहे के पोल से बांधकर ग्रामीणों ने तीनों युवकों की जमकर पिटाई लगा दी। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों थाने ले आई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसासर पकड़े गए युवकों की पहचान देवगांव निवासी बनवारी मोग्या, खरेड़ा थाना निवासी बंशी लाल मीणा और खुशीराम मोग्या के रूप में हुई है। सिटी थाने की एएसआई पारुल यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने युवकों को भैंस चोर समझकर पकड़ लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस युवकों से पूछताछ में कर रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें