भारतीय जनता पार्टी ने दौसा में राजस्थान की गहलोत सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ धरना किया है। राज्य सरकार के महंगाई राहत कैंप में मोदी हटाओ, देश बचाओ का आप पार्टी का वीडियो चलने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष दिखाया है, जिस वजह से उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
यह है पूरा मामला
सरकार और प्रशासन के पास तमाम डाटा मौजूद, फिर शिविर क्यों ?
शर्मा का कहना है कि सरकार और प्रशासन के पास सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा मौजूद है। सभी योजनाएं लाभार्थियों के बैंक खातों से जुड़ी हैं। फिर भी प्रदेश की जनता को राहत कैंप के नाम से लाइन में लगाकर कांग्रेस चुनाव में लाभ चाहती है। साथ ही इन कैंप के जरिए चुनाव की तैयारियां की जा रही है।
घटना को तकनीकी खामी बताया
बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठेने के कारण शिविर प्रभारी मुरारी लाल मीणा ने मौके पर आकर माफी मांगी और इस घटना को तकनीकी खामी बताया। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा इस माफी से प्रधानमंत्री की छवि को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। बीजेपी नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन अधिकारी चैंबर में नहीं मिले तो कार्यकर्ता बाहर बैठकर ही नारेबाजी करने लगे। हंगामा देख जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ज्ञापन स्वीकार किया और तीन दिनों में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगी बीजेपी