फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: बैठक में BJP मंडल अध्यक्ष बोले- सांसदजी आपकी निधि से क्या-क्या काम हुए बताइए, जनता को बताना होगा

Sun, 11 Jun 2023 04:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भाजपा सांसद रंजीता कोली में बैठक में हंगमा हो गया। वे भरतपुर में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ले रहीं थी। इस दौरान एक मंडल अध्यक्ष ने उनसे सांसद निधि से कराए गए कामों को लेकर सवाल कर लिया।  
विज्ञापन
बैठक में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर से भाजपा की सांसद रंजीता कोली ने 4 साल में पहली बार मंडल अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एक मंडल अध्यक्ष ने सांसद से पूछा कि उन्होंने सांसद निधि से इलाकों में क्या-क्या काम कराए हैं। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख के साथ आए एक युवक की मंडल अध्यक्ष से कहासुनी हो गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने जैसे तैसे मामले को शांत किया।  

विज्ञापन


बैठक में मौजूद मंडल अध्यक्षों ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 17 जून को भरतपुर के नदबई में भी एक कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें भाजपा नेता पीयूष गोयल भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सांसद रंजीता कोली ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बड़ी बात ये रही कि बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ही शामिल नहीं हुए। 

बैठक में मंडल अध्यक्षों ने सांसद रंजीता से कहा कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना हैं, अगले साल लोकसभा चुनाव भी है। चुनाव में पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए उन्हें अपने इलाकों में घूमना है। हम जनता से क्या कहें कि हमारी सांसद ने सांसद निधि से क्या-क्या काम करवाएं हैं ? इतने में पूर्व जिला प्रमुख राजवीर के साथ आए कार्यकर्ता धम्मू ने उन्हें बीच में टोक दिया। इससी बात पर मंडल अध्यक्ष और दूसरे पक्ष की कहासुनी हो गई। बात गाली गलौज तक आ गई, लेकिन वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों ने मामले को शांत करवाया और मीटिंग को दोबारा से शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें