फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: आईआईटी की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने की आत्महत्या, दो महीने पहले ही कोचिंग करने आया था

Sat, 08 Jul 2023 03:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले एक छात्र ने कोटा में आत्महत्या कर ली। वह यहां रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। दो महीने पहले ही छात्र रामपुर से कोचिंग करने के लिए कोटा आया था। मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के महावीरनगर थाना क्षेत्र में महावीरनगर द्वितीय में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र ने शुक्रवार रात को आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को न्यू मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र फैजुल्लनगर, रामपुर उत्तरप्रदेश निवासी बहादुर सिंह (17) दो महीने पहले ही आईआईटी की तैयारी करने के लिए कोटा आया था। शनिवार सुबह उसका साथी छात्र कमरे पर पहुंचा तो बहादुर फंदे पर लटका हुआ था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक बहादुर सिंह के साथ ही यूपी का ही एक छात्र अर्पित भी रहकर कोचिंग कर रहा था। दोनों रोज महावीर नगर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाते थे। शुक्रवार रात अर्पित ने बहादुर को लाइब्रेरी चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे अर्पित वापस कमरे पर आया। उसने बहादुर को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, लेकिन उसने नहीं खोला। धक्का देकर गेट खोला तो अंदर बहादुर फंटे पर लटका हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें