फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, कहा- भ्रष्टाचारी पाताल में छिपे होंगे तो भी कार्रवाई करेंगे

Tue, 16 Jan 2024 09:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

शेखावत ने कहा- शहर के सभी नए-पुराने भाजपा परिवार के सदस्यों का स्नेह मिलन बुधवार शाम केशव परिषद में आयोजित किया जाएगा। भाजपा की प्रचंड विजय में कार्यकर्ताओं का किया गया परिश्रम और भागीरथी पुरुषार्थ ही उसका आधार बना है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति है। शेखावत ने कहा कि जिसने गलत नहीं किया है, उसको डरने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, जिन लोगों ने गलत किया है, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, वो पाताल में भी छिपे होंगे तो उनको निकालकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शेखावत मंगलवार शाम को जोधपुर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान शेखावत ने कहा- शहर के सभी नए-पुराने भाजपा परिवार के सदस्यों का स्नेह मिलन बुधवार शाम केशव परिषद में आयोजित किया जाएगा। भाजपा की प्रचंड विजय में कार्यकर्ताओं का किया गया परिश्रम और भागीरथी पुरुषार्थ ही उसका आधार बना है। कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव के बाद सामूहिक पारिवारिक मिलन और भगवान श्रीराम का वापस अपने घर में प्रवेश करने को लेकर शहर में जो तैयारी की जानी हैं। उसे लेकर सामूहिक रूप से बातचीत करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

शेखावत ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जोधपुर में जो तैयारी करनी है, उसके विषय में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। कल बुधवार को राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना बलिदान देने वाले जोधपुर के सपूत प्रोफेसर महेंद्र नाथ अरोड़ा के सर्किल के ऊपर स्वच्छता के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। सुबह 8.30 बजे सभी कार्यकर्ता वहां उपस्थित होंगे। हम सब उस परिसर में स्वच्छताकर श्रद्धांजलि के सुमन अर्पित करेंगे। शेखावत ने सबको जोधपुर अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा की तरफ से निमंत्रित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें