फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेरोजगार पिता ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, नहीं उठा पा रहा था खर्च, दो साल पहले की थी लव मैरिज

Sat, 20 Aug 2022 08:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

आरोपी ने अपनी पत्नी से कहा था कि बेटे को माता-पिता के पास छोड़ देते हैं। हम दोनों मिलकर नौकरी करेंगे, हालात सुधरने पर बच्चे को वापस ले आएंगे। बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़ने की बात कहकर वह पत्नी के साथ राजस्थान आ गया था। यहां आकर उसने बच्चे को नहर में फेंक दिया। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जलोर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने 11 महीने के बेटे को नर्मदा नहर में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। नौकरी नहीं होने के कारण वह घर खर्च नहीं चला पार रहा था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने बेटे कही हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के सांचौर है। बनासकांठा के वाव थाना इलाके के नलोधर गांव के रहने वाले मुकेश कुमार मेगवाल (24) ने दो साल पहले बिहार के मुजफ्फरपुर की लड़की से लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों के परिवार वालों ने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था। जिसके बाद से दोनों अहमदाबाद में रह रहे थे। मुकेश वहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन सात महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद से उसके पास कोई काम नहीं था। इस कारण उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब थी। खुद के और बच्चे के खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही थी। 

आर्थिक तंगी से परेशान होकर मुकेश और उसकी पत्नी ने आत्महत्या करने की योजना बनाई। करीब एक हफ्ते पहले दोनों ने अहमदाबाद में मरने के लिए गए थे। उन्होंने  कांकरिया तालाब में कूटकर जान देने का फैसला किया। इसके बाद वह वहां गए, लेकिन लोगों को देखकर वह ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद मुकेश ने अपनी पत्नी से कहा कि बेटे को माता-पिता के पास छोड़ देते हैं। हम दोनों मिलकर नौकरी करेंगे, हालात सुधरने पर बच्चे को वापस ले आएंगे।   
विज्ञापन


मुकेश बच्चे को उसके दादा-दादी के पास छोड़ने की बात कहकर पत्नी के साथ राजस्थान आ गया। बीते गुरुवार को पति-पत्नी बच्चे के साथ सांचौर पहुंचे। जहां रामदेवरा यात्रियों के लिए लगाए गए राम रसोड़े में खाना खाया। इस दौरान उसने पत्नी से कहा कि बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़ने के लिए मैं अकेला जाता हूं। शादी के बाद से वह हमसे गुस्सा हैं, इसलिए मेरा अकेला जाना ही सही रहेगा। यह कहकर मुकेश बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया और नहर में फेंक दिया। वापस आकर उसने पत्नी से कहा कि बेटे को घर के बाहर छोड़ आया हूं और फोन कर घरवालों को बता दिया है।  

इधर, राम रसोड़े में तैनाम एक पुलिस मित्र ने दंपति को पहले बच्चे के साथ देखा था, लेकिन बाद में उसे बच्चा उनके पास नहीं दिखा। इस कारण शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सांचौर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें