फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Sri Ganganagar: बेकाबू पिकअप खेत में पलटी, 15 मजदूर घायल

Tue, 29 Mar 2022 02:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। मजदूर चना की फसल कटाई के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में पिकअप पलटी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के गांव कुंभगढ़िया के पास एक अनियंत्रित पिकअप खेत में पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 15 मजदूर घायल हो गए। वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

एक घायल ने बताया कि वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खेत में चना कटाई के लिए इस पिकअप में सवार होकर जा रहा था। रास्ते में गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इलाके से काफी मजदूर विभिन्न खेतों में फसल कटाई के लिए रोजाना आवाजाही करते हैं। खेत मालिक अपने खेतों में फसल कटाई के लिए मजदूरों को किराए के वाहनों से खेतों में लाते हैं और फसल कटाई के बाद इनको वापस उनके गांव छोड़ने के लिए वाहन पर भेज देते हैं। कटाई के लिए जाते समय यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। मजदूरों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस नेशनल हाईवे पर वाहनों की स्पीड निर्धारित स्पीड से ज्यादा रहती है। इस कारण वाहन चालक आगे चल रहे वाहनों को पीछा छोड़ने के लिए वाहन की स्पीड बढ़ा देते हैं। इस बीच राजियासर पुलिस ने घायल हुए लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं गंभीर घायल लोगों के बारे में जिला प्रशासन को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें