फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

Tue, 20 Aug 2024 09:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के सलूंबर जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बताया जा रहा है कि लड़की बकरियां चराने गई थी तब उसके साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलूंबर जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीण सड़कों पर उतर गए और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की बकरियां चराने गई हुई थी। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसे अगवा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को लहूलुहान हालत में उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सलूंबर जिले की गिंगला थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डिप्टी हितेश मेहता कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने बाजार में टायर जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें