फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: तड़के तीन बजे दोस्त को बर्थडे विश कर मिलने का वादा किया, बाद में फांसी पर झूल गया युवक

Mon, 22 Apr 2024 03:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

शहर की एक कॉलोनी में एक वकील ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने तड़के तीन बजे अपने दोस्त को फोन लगा कर जन्मदिन की बधाई दी और मिलने का वादा किया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की शक्तिनगर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक नौजवान वकील ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इससे दिन पहले ही एक प्राइवेट स्कूल टीचर युवती भी फांसी के फंदे से झूल गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


युवा वकील सुशील राजमाली शहर से 80 किमी दूर राजसमंद जिले के भदेसर कस्बे का रहने वाला था और उदयपुर के सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था। 

आज सुबह 7 बजे उसके मकान मालिक को सुशील के फांसी पर लटके होने की जानकारी मिली। मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाना सूरजपोल पुलिस को दी। पुलिस ने युवा वकील का शव पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है व घटना की सूचना भदेसर निवासी उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सुशील ने मरने से दो-तीन घंटे पहले तड़के 3 बजे अपने एक वकील मित्र अमित को फोन कर उसे उसके जन्मदिन की बधाई दी थी और सुबह होने पर मिलने का वादा किया था। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि हमेशा खुशमिजाज रहने वाला सुशील राजनीति में भी खासी रुचि रखता था। 

पिछले दो दिनों में शहर में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शनिवार को भी शहर के न्यू भूपालपुरा में स्टेप बाय स्टेप स्कूल की मॉन्टेसरी टीचर जान्हवी यादव ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें