फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: दो समुदायों के बीच झगड़े में सब्जी विक्रेता को तलवार मारी, आग के हवाले किए आसपास खड़े ठेले

Fri, 16 May 2025 11:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कल देर शाम  फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर हुई बहस धीरे-धीरे दो समुदायों के बीच झगड़े में बदल गई। इस बीच समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के धानमंडी थाना इलाके में गुरुवार देर शाम एक मामूली कहासुनी ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हुई थी, जो धीरे-धीरे दो समुदायों के बीच झगड़े में तब्दील हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात हाथापाई से होते हुए हिंसा तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


झगड़े के दौरान समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने आसपास खड़े ठेलों पर पथराव भी किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

ये भी पढ़ें: Sirohi: आबूरोड रीको पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से 40 लाख के सोने के जेवरात जब्त; दो गिरफ्तार
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क किनारे खड़े कुछ ठेलों को आग के हवाले कर दिया। घायल सब्जी विक्रेता को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी सहित चार थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली, बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है लेकिन पुलिस नें मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें