फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: सांसद मन्नालाल रावत ने संस्कृत में शपथ लेकर सभी को चौंकाया, चुनाव में ताराचंद मीना को दी थी मात

Tue, 25 Jun 2024 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

लोकसभा में संस्कृत में शपथ लेने वाले प्रदेश के पहले आदिवासी सांसद है मन्नालाल रावत। उन्होंने अपनी मेहतन और योग्यता के बल पर बीएससी, एमए और पीएचडी की शिक्षा हासिल की। 
विज्ञापन
लोकसभा में शपथ लेते सांसद मन्नालाल रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने मंगलवार को लोकसभा में शपथ ली। सांसद रावत ने संस्कृत में शपथ लेकर सभी को चौंका दिया। वे राजस्थान के पहले आदिवासी सांसद हैं, जिन्होंने लोकसभा में संस्कृत में शपथ ली है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दक्षिणी राजस्थान के धरियावद क्षेत्र के चिकलाड़ गांव के निवासी डॉ. मन्नालाल रावत बेहद साधारण कृषक परिवार से हैं। विषम परिस्थितियों में पले मन्नालाल ने अपनी मेहतन और योग्यता के बल पर बीएससी, एमए और पीएचडी की शिक्षा हासिल की। 

आईएएस की तैयारी के दौरान उनका चयन जिला परिवहन अधिकारी के पद पर हुआ था। तीन माह पूर्व और राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्नर, जयपुर के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उदयपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनके नाम की घोषणा कर दी थी। इसके अगले दिन डॉ. रावत ने अपने पद से सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर दिया व चुनाव मैदान में उतर गए। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने उनके सामने उदयपुर के पूर्व जिला कलेक्टर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ताराचंद मीना को टिकट दिया था। जिन्हें डॉ. मन्नालाल रावत ने 2 लाख 61 हजार 608 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें