फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: उदयपुर पर्यटन को मिली चार सौगात, बटरफ्लाई और बायो डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन

Mon, 24 Jun 2024 10:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर पर्यटन क्षेत्र को एक ही दिन में चार सौगातें मिली हैं। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और प्रदेश के पर्यटन मंत्री संजय शर्मा ने लोकार्पण और शिलांन्यास किया।
विज्ञापन
पार्क का किया गया उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झीलों की नगरी उदयपुर के पर्यटन को अधिक आकर्षक बनाने के लिए चार नई सौगात सोमवार को मिली। इनका लोकार्पण असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान के पर्यटन एवं वन मंत्री संजय शर्मा ने किया।

विज्ञापन


सोमवार शाम को लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुए। सबसे पहले बटर फ्लाई पार्क का उद्घाटन हुआ। बटरफ्लाई पार्क 50 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ। तितली विशेषज्ञ मुकेश पंवार ने बताया कि इस पार्क में 83 दुर्लभ प्रजाति की तितलियां पर्यटकों को अचंभित कर देंगी। बटरफ्लाई पार्क का निर्माण शहर के अम्बेरी स्थित बायो डाइवर्सिटी पार्क में किया गया। लोकार्पण समारोह में उदयपुर शहर विधायक तारा चंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल, मुख्य वन संरक्षक एस आर वी मूर्ति, संभागीय मुख्य वन संरक्षक सुनील चिदरी और वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

बायो डाइवर्ससिटी पार्क में 25 लाख की लागत से बनाए गए चिल्ड्रन एडवेंचर जोन का लोकार्पण हुआ। इसी के पास इको टूरिज्म अडवेंचर जोन का निर्माण 48 लाख रुपये की लागत से हुआ। दूध तलाई जलबुर्ज क्षेत्र में लवकुश वाटिका का लोकार्पण किया गया। सज्जनगढ़ स्थित बॉयोलोजिकल पार्क में लायन सफारी का शिलान्यास किया गया, जिसका निर्माण हो जाने पर एशियाटिक लायन लॉयनेस को देखकर पर्यटक रोमांचित होंगे। उबेश्वर महादेव स्थल पर जल संरक्षण रचनाओं का शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें