भाजपा नेता सतीश पूनिया ने निभाई मायरे की रस्म
- फोटो : अमर उजाला
समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति
इस विवाह समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. पूनिया का आत्मीय स्वागत किया और उनके साथ सामूहिक स्मृतियां साझा कीं। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह पारिवारिक, भावनात्मक और संस्कृति से ओतप्रोत रहा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने ली तीन की जान; मां-बेटा और पोते की मौके पर मौत, चालक फरार
नवविवाहित जोड़े को दीं शुभकामनाएं
डॉ. सतीश पूनिया ने वर-वधू को अपने हाथों से आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का एक पवित्र मिलन होता है। ऐसे अवसर पर समाज का एकजुट होना भारतीय जीवनशैली की विशेषता है।