फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: जयसमंद को जल्दी ही मिलेगी आरटीडीसी की नई सौगात, बैटरी चलित नावों के लिए जल्द ही जारी होंगे टेंडर

Fri, 31 May 2024 10:40 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

लोकसभा चुनावों की आचार संहिता समाप्त होते ही एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील जयसमंद में आरटीडीसी बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स को लेकर नई योजना शुरू करने जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरटीडीसी एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील जयसमंद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बोटिंग और साहसिक वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की योजना बना रहा है। प्लान के पहले चरण में बैटरी वाली नावों का संचालन शुरू होगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया लोकसभा  चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने पर शुरू होगी।

विज्ञापन


उदयपुर स्थित फतेहसागर और पिछोला लेक से 35 गुना बड़ी इस झील में कई आईलैंड हैं, जिन पर जनजाति समुदाय के लोग जीवनयापन कर रहे हैं। एक आईलैंड बाबा मगरा पर होटल और रेस्टोरेंट्स भी चल रहे हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जयसमंद में प्रतिदिन 1500 से 2000 पर्यटकों का फुटफॉल है। आरटीडीसी इस योजना को लागू करके यह संख्या 5000 तक पहुंचाना चाहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें