फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: मोबाइल में अज्ञात नंबर देखकर पति ने पत्नी का गला घोंटा, आत्महत्या दिखाने के लिए पेड़ से लटकाई लाश

Sun, 02 Jun 2024 09:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पत्नी के मोबाइल में संदिग्ध कॉन्टेक्ट मिलने पर पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ मारपीट की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसने लाश के गले में फंदा डालकर उसे पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में एक चालाक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और वारदात को खुदकुशी दिखाने की नीयत से लाश को गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने हत्या के चार दिनों के भीतर वारदात का खुलासा किया। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त धनराज निनामा 25 मई को अपनी पत्नी मांगीदेवी का मोबाइल फोन चैक कर रहा था। फोन के रिसीव व मिसिंग कॉल में उसे कई नंबर ऐसे मिले जो संदिग्ध दिखाई दिए। धनराज ने जब पत्नी मांगीदेवी से इन नंबरों के बारे में पूछताछ की तो पत्नी ने उसे जवाब देने की बजाय फोन छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। उसकी इस हरकत से धनराज का शक यकीन में बदल गया और उसने मांगीदेवी की पिटाई कर दी। पति से मार खाने के बाद मांगीदेवी रात घर से नदारद हो गई और अगले दिन तलाश करने पर सवेरे गांव से कुछ दूर नदी के किनारे बैठी मिली। 

धनराज ने उस पर रात में किसी पर पुरुष के साथ रहने का आरोप लगाते हुए गुस्से में उसका गला घोंट दिया और उसके मर जाने पर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश के गले में फंदा डालकर पेड़ से लटका दिया। हत्या के दो दिन बाद उसने फलासिया थाने में पत्नी की मिसिंग रिपोर्ट लिखवाई कि 28 मई को मांगीदेवी की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। पत्नी का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करने के बाद भी वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन आखिरकार पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद वह टूट गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें