घटना अंबेरी-देबारी हाईवे स्थित नाकोड़ा पार्श्वनाथ विहार कॉलोनी में हुई। यहां मकान मालिक देवीलाल माली अपने रविवार को दिन में परिवार सहित उदयपुर शहर में आयोजित हो रहे विवाह समारोह में गए हुए थे। इस दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे एक ब्रेजा कार आकर उनके घर के बाहर खड़ी हुई। उसमें से उतरे बदमाशों ने पहले घर की बेल बजाई और बाद में मकान के अंदर घुस गए। उनकी ये हरकत पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बदमाशों ने घर के अंदर रखा सारा सामान बिखेर दिया। इस दौरान वे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराकर फरार हो गए। मकान मालिक देर रात जब अपने घर पहुंचा तो उन्हें चोरी की वारदात के बारे में पता चला। कुछ ही देर में कॉलोनीवासी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दी है।