फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: प्रतापनगर में ब्रेजा कार से आए शातिर चोर, सूने मकान से नकदी-गहने लेकर फरार, कैमरे में कैद हुआ मामला

Mon, 01 May 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ब्रेजा कार में सवार होकर आए बदमाश बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घर पर बिखरा सामान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना अंबेरी-देबारी हाईवे स्थित नाकोड़ा पार्श्वनाथ विहार कॉलोनी में हुई। यहां मकान मालिक देवीलाल माली अपने रविवार को दिन में परिवार सहित उदयपुर शहर में आयोजित हो रहे विवाह समारोह में गए हुए थे। इस दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे एक ब्रेजा कार आकर उनके घर के बाहर खड़ी हुई। उसमें से उतरे बदमाशों ने पहले घर की बेल बजाई और बाद में मकान के अंदर घुस गए। उनकी ये हरकत पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन




बदमाशों ने घर के अंदर रखा सारा सामान बिखेर दिया। इस दौरान वे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराकर फरार हो गए। मकान मालिक देर रात जब अपने घर पहुंचा तो उन्हें चोरी की वारदात के बारे में पता चला। कुछ ही देर में कॉलोनीवासी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें