अब यदि आपकी दसवीं या बारहवीं की मार्कशीट कहीं खो गई तो उदयपुर और अजमेर जाने की जरूरत नहीं। अब आप डूंगरपुर में ही बनाए गए केन्द्र पर डुप्लीकेट मार्कशीट की कॉपी प्राप्त कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हर जिला मुख्यालय पर डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करने के लिए केन्द्र खोले हैं। डूंगरपुर में यह केन्द्र महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय में खोला गया है। इसकी जिम्मेदारी हेमेन्द्र जोशी को दी गई है। इस सहायता केन्द्र के माध्यम से न्यूनतम शुल्क जमा करवाकर हाथों—हाथ बोर्ड परीक्षा की डुप्लीकेट अंकतालिका प्राप्त कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार यहां अभी वर्ष 2001 से 2016 तक की अंकतालिकाएं उपलब्ध हो सकेंगी।