फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के 900 साल पुराने इस मंदिर में दर्द हरेंगी टाइलें

Tue, 21 Mar 2017 04:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
उदयपुर का करीब 900 साल से भी पुराना महाकालेश्वर मंदिर हाइटेक होने जा रहा है। नौ साल पहले तक यह मंदिर महज 16 वर्ग फीट के दायरे तक ही सिमट कर रह गया था, लेकिन अब यह मंदिर 45 हजार वर्ग फीट परिधि में होने के साथ-साथ स्मार्ट भी होगा। महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर काल गणना भी होगी और ग्रह नक्षत्रों का अध्ययन करने वाले रिसर्चर यहां ग्रह नक्षत्रों का अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन


क्या होगा खास
मंदिर को स्मार्ट बनाने की कवायद में यहां 500 से ज्यादा आकर्षक फव्वारे लगाए जा रहे हैं। इन 500 फव्वारों में से कुछ फव्वारे मार्बल से निर्मित पशुओं की आकृतियों वाले होंगे, जिनकी आकृति हंस, हाथी, मोर जैसी होगी। इसके अलावा पूरे मंदिर परिसर में एक्यूप्रेशर की टाइल्स लगाई जाएंगी।

मंदिर का ड्रेनेज और बिजली का सिस्टम भी अत्याधुनिक होगा, जिसमें ड्रेनेज और बिजली अंडरग्राउंड रहेगी। मंदिर के गर्भ गृह में शिव पंचायत का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें भगवान विष्णु, सूर्यदेव, गणपति और मां दुर्गा की भव्य मूर्तियां स्थापित होंगी।
विज्ञापन


मंदिर के उत्तर पूर्व दिशा में नव गृह मंडल बनेगा जिसमें एक बार फिर से उज्जेन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर काल गणना की जाएगी। मंदिर के भव्य निर्माण में आने वाला खर्च भी यहां के 8 हजार सदस्यों द्वारा दिए गए 100—100 रूपए से होगा। 

पहाड़ी गुफा में बहेगा पानी,भगवान शिव के होंगे अनोखे दर्शन
मंदिर के सामने स्थित पहाड़ पर करीब 1000 फीट लंबी गुफा का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें भक्तों को भगवान शिव के अनोखे दर्शन प्राप्त होंगे। गुफा 10 फीट उंची और 10 फीट चौड़ी होगी जिसमें 1 फीट तक का पानी बहेगा और गुफा में रोशनी पल पल अपना रंग बदलेगी, जो बेहद ही खास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें