Rashmika-Vijay wedding: उदयपुर में अरावली की वादियों के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंधे। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा समुदाय से संबंध रखती हैं, जबकि विजय देवरकोंडा तेलुगू हिंदू परिवार से आते हैं। इसी परंपरा से दोनों का विवाह हुआ।
उदयपुर में विजय और रश्मिका की शादी एक नहीं बल्कि दो परंपराओं का मिलन है। इस वजह से ये शादी दक्षिण भारत की परंपराओं का पालन करते हुए हुई। दोनों परंपराओं के अनुसार रस्मों को किया गया। एक के अनुसार सुबह शादी हुई जबकि दूसरे के अनुसार दोपहर में शादी हुई।
विजय-रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया है। साथ ही वहां मौजूद पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए हैं।
ये भी पढ़ें: लेक सिटी में हो रही मेहंदी रस्म, संगीत में साथ करेंगे डांस; कौन-कौन कर रहा शिरकत?
उदयपुर बना सेलेब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन
उदयपुर पिछले कुछ वर्षों में सेलेब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खास पहचान बना चुका है। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी यहां शाही अंदाज में विवाह समारोह आयोजित किया था। अरावली की पहाड़ियों और शाही ठाठ-बाट के बीच आज एक और चर्चित जोड़ी वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने जा रही है, जिसकी गूंज फिल्म जगत में सुनाई दे रही है।