फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: भाजपा-कांग्रेस नेताओं में हुई तीखी नोकझोंक, राजनीति और कूटनीति को लेकर छिड़ी बहस

Fri, 05 Apr 2024 06:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ राजस्थान के उदयपुर में है। शुक्रवार सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हुई। चर्चा में मतदाता के मन का मिजाज जाना गया। इसके बाद दोपहर एक बजे युवाओं से चर्चा हुई। शाम को राजनीति और कूटनीति को लेकर दोनों दलों के नेताओं में बहस हुई। 
विज्ञापन
सत्ता के संग्राम में बहस करते भाजपा-कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 5 अप्रैल को राजस्थान के उदयपुर में पहुंच चुका है। यहां का हालचाल लेकर हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां शाम को दोनों दलों के नेताओं से चर्चा के दौर में तीखी बहस देखने को मिली।
विज्ञापन




भाजपा समर्थक डॉक्टर जीनेंद्र शास्त्री ने कहा कि यहां सबसे बड़ा कोई काम हुआ है तो वो है उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन। इसकी मांग काफी लंबे समय से चल रही थी। अब मुंबई और दक्षिण की ओर जाने वालों को इसका लाभ मिल रहा है। इसके अलावा भी बहुत काम हुए हैं। अगर काम न किए होते तो 2014 और 2019 का चुनाव न जीतते। मन्नालाल को लेकर भी उन्होंने कहा कि उनके सामने पूरी कांग्रेस पार्टी रणछोड़ हो गई है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लोगों का विश्वास उठ चुका है। राजस्थान इस बार 25 की 25 सीटें भाजपा जीत रही है।

कांग्रेस समर्थक मोहम्मद अयूब ने मैदान छोड़ने वाली बात पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि छुटभैया नेता मैदान छोड़ भी देता है ता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। विकास की बात पर उन्होंने सांसद पर ही हमला बोलते हुए कहा कि उदयपुर आम जनता से पूछिए अगर पांच लोग भी सांसद का नाम बता दें तो मैं मान जाऊंगा। कुल मिलाकर ये समझिए कि भाजपा जो कर रही है वो राजनीति है ही नहीं इसे कूटनीति कहा जाता है। लोगों को तोड़ना सरकारें गिराना ये सब इसी में आता है।
विज्ञापन


शहनाज ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के कुछ नहीं किया। दस साल पहले पांच हजार में घर खर्च चल जाता था और आज 20 हजार भी कम पड़ जाते हैं। बचत की बात तो भूल ही जाओ। नौकरी का वादा किया वो भी झूठा साबित हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें