फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने छीन ली जिंदगी की रफ्तार

Tue, 14 Mar 2017 03:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर शहर के प्रताप नगर चैराहे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में घायल हुए युवक के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि अब युवक कभी चल नहीं सकेगा।
विज्ञापन


दरअसल, चित्तौड़गढ़ की तरफ से आए ट्रक ने अहमदाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर टर्न लेते समय आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठा युवक दूर जाकर गिरा और बाइक चालक के पैरों को रौंद दिया। घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायल युवक को ट्रक के टायरों के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल युवक दिनेश धाउजी की बावड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें