फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

Sun, 28 Jul 2024 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले कुछ दिनों में राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून की जोरदार बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में एक दिन में इस सीजन की सबसे ज्यादा पानी की आवक हुई है। कोटा में भारी बारिश के बाद कोटा बैराज के 6 गेट और कालीसिंध बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के 16 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए मौसम केंद्र की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में जोरदार बारिश के चलते बांधों में 67 एमक्यूएम से ज्यादा की आवक हुई है, जो इस सीजन में अब तक सर्वाधिक है। 

कोटा में शनिवार को भारी बारिश के चलते कोटा बैराज के 6 गेट तथा कालीसिंध बांध के गेट भी खोल दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले चार-पांच दिन राजस्थान में मानसून के सक्रिय रहने और उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे के दौरान कोटा के कानावास में 88 एमएम, चेचट में 78, रामगंजमंडी में 52, झालावाड़ के पचपहाड़ में 92, डग में 75, पिरावा में 56, दौसा के लालसोट में 48, बूंदी में 40, बारां के अंता में 44, भीलवाड़ा शहर में 44, कोटड़ी में 42, सवाई माधोपुर में 45 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें