फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों का एलान, सरकार मांगें नहीं मानी तो 17 कॉलेजों में लगाएंगे ताले

Fri, 26 Jul 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मांग पूरी नहीं होने पर राजस्थान के 17 मेडिकल कॉलेज पर ताले लगा दिए जायेंगे। साथ ही डाक्टर्स सड़कों पर उतरकर हड़ताल कर अपने विरोध दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. तरुण ओझा और सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने RMCTA राजमेस के पदाधिकारियों, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. महेंद्र वर्मा, सेक्रेटरी डॉ. महेंद्र चौधरी, डॉ. गुरुशरण, JARD के अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल और सचिव डॉ. रोशन मीना के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया गया कि राजमेस चिकित्सक शिक्षकों का प्रकरण RMCTA राजमेस द्वारा आईएमए और JARD के संज्ञान में लाया गया है। बजट घोषणा में राजस्थान सर्विस रूल्स (RSR) को राजमेस द्वारा अपनाए जाने का प्रावधान किया गया था। लेकिन इसकी क्रियान्विति में गलत तरीके से पुराने कर्मचारियों को RSR के नियमों से बाहर रखा गया। यह स्थिति न्याय के प्राकृतिक सिद्धांतों के खिलाफ है। इस कारण आईएमए राजस्थान ने राजमेस चिकित्सकों की वैधानिक मांग का समर्थन किया है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि राजमेस के पुराने कर्मचारियों को भी RSR नियमों के अंतर्गत लाया जाए और उन्हें लाभान्वित किया जाए।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजमेस के चिकित्सक शिक्षक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हुए और सरकार से न्यायपूर्ण निर्णय लेने की अपील की। आईएमए और JARD के प्रतिनिधियों ने भी इस मांग के समर्थन में अपनी सहमति जताई और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर राजस्थान के 17 मेडिकल कॉलेज पर ताले लगा दिए जायेंगे और डाक्टर सड़कों पर उतरकर हड़ताल कर अपने विरोध दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें