फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मेवल की महारानी उदयपुर की ईडाणा माता ने किया अग्नि स्नान, जलकर भस्म हो गया शृंगार

Tue, 18 Mar 2025 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

यह मंदिर राजस्थान के उदयपुर से 60 किमी दूर स्थित है और इसे ‘मेवल की महारानी’ के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि जब माता पर अधिक भार पड़ता है, तो वे अग्नि स्नान करती हैं।
विज्ञापन
ईडाणा माता का अग्नि स्नान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के ईडाणा माता मंदिर में मंगलवार सुबह एक बार फिर चमत्कार देखने को मिला। मंदिर परिसर में अचानक अग्नि प्रज्ज्वलित हुई और देखते ही देखते माता का शृंगार और चुनरी जलकर भस्म हो गई। इस अद्भुत दृश्य को देखकर वहां मौजूद भक्त अभिभूत हो गए और 'जय ईडाणा माता' के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। हर बार की तरह इस बार भी माता की मूर्ति को कोई क्षति नहीं पहुंची, जबकि पूरा शृंगार अग्नि में विलीन हो गया।

विज्ञापन


क्यों खास है यह मंदिर
राजस्थान के उदयपुर से करीब 60 किमी दूर स्थित ईडाणा माता मंदिर को ‘मेवल की महारानी’ के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर खुली जगह पर स्थित है, क्योंकि अग्नि स्नान की वजह से यहां कभी छत नहीं बनाई गई। मान्यता है कि जब माता पर अधिक भार पड़ता है, तो वे स्वयं ज्वालादेवी का रूप धारण कर अग्नि में प्रकट होती हैं। इस दौरान उठने वाली लपटें कभी-कभी 10 से 20 फीट तक पहुंच जाती हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से मूर्ति को कोई नुकसान नहीं होता।

ये भी पढ़ें- जज्बे को सलाम: जिस उम्र में खड़े नहीं हो पाते लोग, बीकानेर की ये दादी लगाती हैं दौड़; नेशनल में जीते तीन गोल्ड
विज्ञापन


भक्तों की अटूट आस्था
ईडाणा माता के इस चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। खासकर वे लोग जो लकवा या किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं, माता के दरबार में आकर ठीक हो जाते हैं। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपती यहां झूला चढ़ाने की परंपरा निभाते हैं, जबकि अन्य श्रद्धालु त्रिशूल चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आबूरोड में एयरपोर्ट बनाने की मांग, ब्रह्माकुमारी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात 

रहस्य या चमत्कार?
विज्ञान आज तक इस अग्नि स्नान के पीछे की सच्चाई को पूरी तरह समझ नहीं पाया है। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान भी है, जहां बार-बार घटने वाली इस घटना ने भक्तों और वैज्ञानिकों दोनों को अचंभित कर रखा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें