फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election: उदयपुर में जानें कब होगा मतदान, BJP से मन्नालाल तो कांग्रेस से ताराचंद मीणा मैदान में

Sat, 16 Mar 2024 04:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: उदयपुर में लोकसभा चुनाव की तारीख आ चुकी है। उदयपुर सीट पर इस बार भाजपा ने डॉक्टर मन्नालाल रावत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने IAS अधिकारी ताराचंद मीणा को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
उदयपुर लोकसभा सीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में लोकसभा चुनावों की तारीख सामने आ गई। इस बार 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतगणना चार जून को होगी। बता दें कि शनिवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक उदयपुर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। दूसरे चरण के लिए 28 मार्च से नामांकन भरे जाने शुरू हो जाएंगे तो चार अप्रैल तक नॉमिनेशन भरे जाने हैं। नाम वापसी के लिए आठ अप्रैल का दिन तय है। मतदान 26 अप्रैल को होगा तो मतगणना चार जून को संपन्न होगी। उदयपुर सीट पर इस बार भाजपा ने डॉक्टर मन्नालाल रावत को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं कांग्रेस ने IAS अधिकारी तारा चंद मीणा को मैदान में उतारा है। बता दें कि 2019 के चुनावों में भी राजस्थान में दो चरणों में चुनाव हुए थे। उदयपुर का मतदान पहले चरण में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें