भाजपा ने मिशन मरुधरा को मुक्कमल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जिताऊ प्रत्याशियों के लिए मशक्कत की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के राष्ट्रीय नेता पूरी तरह मैदान में उतर गए हैं। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 और 18 अक्टूबर को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, जेपी नड्डा पार्टी पदाधिकारी को चुनाव प्रचार और जीत का मंत्र देंगे। जेपी नड्डा 2 दिन में चार संभागों की बैठक लेकर पदाधिकारियों के साथ महामंथन करेंगे।
राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आ चुकी है। वहीं, दूसरी सूची पर मंथन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पार्टी जमीनी स्तर पर संज्ञानात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है, ताकि चुनाव में बेहतर ढंग से उतर जा सके। बीजेपी की ओर से संभाग स्तर पर बैठकर की जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और नेता संभाग स्तर की बैठकों में पदाधिकारी को पदाधिकारी को चुनावी मैनेजमेंट के साथ जीत का मंत्र भी दे रहे हैं। प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भरतपुर संभाग की बैठक ले चुके हैं।
2 दिन में चार संभागों का महामंथन करेंगे नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 और 18 अक्टूबर को राजस्थान दौरे पर रहेंगे, इस दौरान 2 दिन में चार संभागों के पदाधिकारी से बैठकर महामंथन करेंगे। प्रत्येक संभाग के पदाधिकारी के साथ 3 घंटे तक चुनावी प्रबंधन प्रचार सहित अन्य प्रमुख मामलों पर जीत के लिए महामंत्र देंगे।
उदयपुर-जोधपुर संभाग में दो सत्रों में महामंथन 16 को होगा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार 16 अक्टूबर को उदयपुर और जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। नड्डा सुबह 10 बजे विशेष चार्टेड प्लेन से उदयपुर पहुंचे। इसके बाद होटल हावर्ड जॉनसन में उदयपुर संभाग की दो सत्रों में बैठक लेंगे। बैठक में उदयपुर शहर देहात चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ के पदाधिकारी शामिल होंगे। दोपहर एक बजे डूंगरपुर राजसमंद और बांसवाड़ा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
उदयपुर के बाद नड्डा पहुंचेंगे जोधपुर
उदयपुर में संभाग बैठक लेने के बाद दोपहर करीब 4 बजे जेपी नड्डा जोधपुर पहुंचेंगे। जोधपुर के होटल कस्तुरी औरचिड मैं जोधपुर संभाग के पदाधिकारी की बैठक लेंगे। जोधपुर में भी दो सत्रों में बैठक आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में जालौर, पाली, सिरोही जिले के पदाधिकारी की बैठक लेंगे। इस दौरान प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। इसके बाद जिला जोधपुर शहर उत्तर, दक्षिण, बाड़मेर बालोतरा, जैसलमेर जिले के पदाधिकारी के साथ रणनीति पर मंथन करेंगे। रात करीब 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।
18 अक्टूबर को कोटा और अजमेर संभाग में बैठाएंगे जीत का गणित
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 अक्टूबर को कोटा और अजमेर संभाग दौरे पर आएंगे। जेपी नड्डा सुबह विशेष चार्टेड प्लेन से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। कोटा में होटल लोटस अनन्ता में कोटा संभाग पदाधिकारी की बैठक लेंगे। बैठक में कोटा शहर देहात व बूंदी जिले के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरे सत्र में बारा और झालावाड़ जिला पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। इसके बाद कोटा एयरपोर्ट से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
जीत का जनाधार बढ़ाने की कोशिश
अजमेर में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की तुलना में बढ़त में है, लेकिन जेपी नड्डा अजमेर संभाग में भाजपा पदाधिकारी की बैठक लेकर उन्हें जीत का जन आधार बढ़ाने का मंत्र देंगे। किशनगढ़ एयरपोर्ट से जेपी नड्डा मार्बल एसोसिएशन के सभागार पहुंच कर अजमेर संभाग की बैठक लेंगे। पहले सत्र में नड्डा अजमेर शहर देहात और भीलवाड़ा जिले के पदाधिकारी के साथ मंथन करेंगे।
इसके बाद दूसरे सत्र में नागौर शहर, देहात व टोक के पदाधिकारी की मीटिंग लेंगे।