फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश अध्यक्ष सीपी बोले- आउटडेटेड मोबाइल में कितना घोटाला हुआ, महिलाओं को सुरक्षा कब देंगे CM

Tue, 15 Aug 2023 12:04 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री की योजनाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आउटडेटेड मोबाइल खरीद में कितना घोटाला हुआ है। साथ ही कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, सीएम उन्हें कब तक सुरक्षा देंगे।
विज्ञापन
उदयपुर के टाउन हॉल में एक कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने मुफ्त मोबाइल योजना पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूछा कि इन मोबाइल फोन जो आज की समय में आउटडेटेड है। इनकी खरीद में कितना घोटाला हुआ है। साथ ही बताइए कि जो महिलाओं की सुरक्षा में फेल हुआ है, वो आज मोबाइल फोन बांट रहे हैं।

विज्ञापन


सीपी जोशी- मुख्यमंत्री आउटडेटेड मोबाइल बांट रहे 
इंदिरा गांधी मोबाइल योजना पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को उदयपुर दौरे पर पहुंचे सीपी जोशी ने शहर के टाउन हॉल में एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि चार साल पहले राज्य की गहलोत सरकार ने कहा था कि एक करोड़ मोबाइल फोन बाटेंगे। आज आउटडेटेड कंपनी के मोबाइल फोन लेकर आए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए पूछा कि इस मोबाइल पर खरीदने पर कितना घोटाला है। जोशी ने कहा कि आप महिलाओं को मोबाइल दीजिए, हम उसका स्वागत करते हैं। लेकिन आप महिलाओं को सुरक्षा देने का भी काम करें, क्योंकि आप राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते यह लगातार देखने को मिलता है। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये वहीं लोग थे जिन्होंने भारत से कश्मीर को अलग करने का काम किया। जिस तरह का बयान रणदीप सुरजेवाला ने दिया है, मुझे लगता है कि इसलिए हरियाणा की जनता ने उन्हें एक बार भी प्रत्यक्ष तौर से जीता कर नहीं भेजा है। राजनीति में इस तरह के शब्दों का कोई महत्व नहीं है। 
विज्ञापन


सीपी जोशी- हार के डर से विश्वविद्यालय चुनाव पर रोक लगा दी
जोशी ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। वहीं लोग लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव में राजस्थान में बैन लगा दिया गया, क्योंकि पिछले साल राजस्थान में छात्र संघ चुनाव में 10 विश्वविद्यालय में 7 विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत हुई थी। जबकि तीन विश्वविद्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। इन चुनाव में एनएसयूआई 0 पर रही थी। ऐसे में एक बार फिर राजस्थान का युवा कमर कस कर बैठा है। क्योंकि जिस तरह से एग्जाम के पहले पेपर लीक हुए हैं, कांग्रेस पार्टी को यह डर है, कि हम छात्रसंघ चुनाव कही हार न जाएं।  इसलिए प्रदेश में छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें