फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर में रजवाडिया समाज के मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति खंडित की, उदयपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Wed, 02 Oct 2024 12:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में लगातार असामाजिक तत्व क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। यहां स्वरूप सागर झील के पास एक मंदिर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यह मंदिर रजवाड़िया समाज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ महीनों से उदयपुर क्षेत्र से लगातार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों जहां भीलवाड़ा में एक धार्मिक स्थल के बाहर पशुओं अवशेष मिलने से माहौल बिगड़ गया था, वहीं अब उदयपुर के एक देवरे ( मंदिर) पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यह देवरा उदयपुर के स्वरूप सागर झील के पास स्थित है, जो रजवाडिया समाज का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की बात पता चलते ही समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद हाथीपोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की रजवाडिया समाज ने कड़ी निंदा की है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन




तोड़फोड़ कब और किसने की अब तक इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर अपडेट की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें