वायुयान और तिरंगा झंडा।
- फोटो : अमर उजाला
उड़ते हुए प्रतीत होता है खास डिजाइन
वायुयानों की बनावट भी बेहद खास है। इनमें बारीकी से पंख, व्हील और लाइट्स लगाए गए हैं, जिन्हें केवल लेंस की मदद से देखा जा सकता है। इन लघु वायुयानों को इस तरह डिजाइन किया गया है मानो वे आकाश में उड़ते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दे रहे हों। पूरी संरचना में बारीक मीना कला का भी प्रयोग किया गया है, जिससे इनकी सुंदरता और बढ़ गई है।
बनाने में लगे माइक्रो टूल्स और विशेष तकनीक
डॉ. सक्का ने बताया कि इन छह वायुयानों और तिरंगे झंडे को तैयार करने में उन्हें लगभग 10 दिन का समय लगा। यह कार्य अत्यंत सूक्ष्म और धैर्यपूर्ण था, क्योंकि इतने छोटे आकार की कलाकृति बनाने के लिए माइक्रो टूल्स और विशेष तकनीक का इस्तेमाल करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें-
स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी में नहाया गुलाबी शहर, अमर जवान ज्योति को फूलों से सजाया
अधिक विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. इकबाल सक्का।
- फोटो : अमर उजाला