फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, ताजिये में लगी आग को हिंदूओं ने बुझाई, मिसाल पेश करने वाले सम्मानित

Thu, 11 Aug 2022 01:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में ताजिए में आग लग गई। ऐसे में आनन-फानन हिंदू परिवार ने छत से बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। वहीं एक महिला ने गुंबद ढंकने के लिए अपनी नई साड़ी दे दी।
विज्ञापन
ताजिये में लगी आग को बुझाने वाले सम्मानित - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद माहौल में तनाव हो गया। सैकड़ों सालों से मिलजुल कर यहां रहने वाले हिंदू और मुस्लिम भाईचारे पर सवाल उठे। राजनीतिक बयानबाजी ने और भी गहरी खाई खोदने की कोशिश की लेकिन एक बार फिर उदयपुर वासियों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। मंगलवार को हुई एक घटना ने साबित कर दिया कि कुछ भी हो जाए यहां दो संप्रदाय के लोग आज भी आपस में मिलजुल कर रहते हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार शाम को शहर के मोचीवाड़ा की तंग गलियों से ताजिया निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिए में आग लग गई। ताजिया जहां से गुजर रहा था, वहां हिंदू परिवार का घर था। परिवार ने छत से बिना समय गंवाए आग पर पानी डालना शुरू कर दिया। जिससे गुबंद में लगी आग बुझ गई। यहां तक की ताजिए को ढंकने के लिए रेखा सोलंकी ने अपनी नई लाल साड़ी दी। 


आग बुझाने में आशीष चौवाड़िया, पायल चौवाडिया, राजकुमार सोलंकी, लक्ष्य सोलंकी, कृष्णा मुंडाविया, खुश सोलंकी, लव सोलंकी, राज कुमार सोलंकी, शारदा सोलंकी, गोपाल सोलंकी, रेखा सोलंकी, नीता सोलंकी ने मदद की। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 

विज्ञापन

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सांप्रदायिक सौहार्द की ऐसी मिसाल पर खुशी जताई है। वहीं आग बुझाने वाली महिला और अन्य पुरुषों का सम्मान किया गया। गौरतलब हैं कि एक दिन पहले महाकाल की नगर भ्रमण यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा कर भाईचारे की मिसाल पेश को थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें