फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: फ्रिज से करंट की चपेट में आई बेटी को बचाने दौड़े माता-पिता भी झुलसे, पिता-पुत्री की मौत, मां गंभीर

Sat, 22 Apr 2023 12:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र के सडा गांव में देर रात करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्री की मौत हो गई। वहीं, माँ गम्भीर रूप से झुलस गई। महिला को गुजरात के इडर रेफर किया गया। 
विज्ञापन
हादसे में फ्रिज जलकर हुआ राख। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सडा गांव में शुक्रवार देर रात मनातों का फला निवासी बाबूलाल और उसकी 16 वर्षीय पुत्री संगीता की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि संगीता फ्रिज से कुछ सामान निकलने गई थी। उसने जैसे ही फ्रिज खोला करंट ने उसे चपेट में ले लिया। संगीता को बचाने के लिए उसके पिता बाबूलाल और माता वर्षा देवी दोनों दौड़े। वो दोनों को भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से बाबूलाल और संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वर्षा को गुजरात ईडर के लिए ले रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी रामसिंह चुंडावत, एएसआई कालूलाल चव्हाण जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद शवों को कोटडा सीएचसी मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि भी मोर्चरी में जमा हुए। मामले में ग्रामीणों ने बिजली की विभाग की लापरवाही मानते हुए आक्रोश जताया है।

ग्रामीण और परिजन मुआवजे के साथ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अभी शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। बाबूलाल पारगी पंचायत राज विभाग में एलडीसी के पद पर राजकीय सेवा में कार्यरत थे। फिलहाल बाबूलाल ग्राम पंचायत बेडाधर के ग्राम विकास अधिकारी पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें