फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Crime: हैंडीक्राफ्ट व्यापारी से गन प्वाइंट पर लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Sun, 26 Feb 2023 09:51 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

अंबामाता पुलिस ने 17 फरवरी को गांधीनगर में हैंडीक्राफ्ट व्यापारी को गन प्वाइंट पर लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
हैंडीक्राफ्ट व्यापारी को लूटने वाले गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में अंबामाता पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपियों की पहचान धोली मगरी गांधीनगर निवासी मोहम्मद इस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती और सज्जन नगर थाना अंबामाता निवासी इरफान पठान के रूप में हुई है। इन दोनों ने 17 फरवरी की रात गांधीनगर में हैंडीक्राफ्ट व्यापारी से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अहमद हुसैन कॉलोनी निवासी हैंडीक्राफ्ट व्यापारी सोहेल खान ने आरोपी मोहम्मद इस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारी सोहेल 17 फरवरी की रात करीब 7:45 बजे दुकान से चेटक जाने के लिए निकला था। गांधीनगर में बड़ा मेवाती अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर आया और उसकी कनपटी पर गन लगा दी। उसके दूसरे साथी ने जेब से 20,000 रुपये निकाल लिए। फिर इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी विकास शर्मा ने एएसपी ठाकुर चंद्र शील और सीओ अभिषेक शिवहरे आईपीएस की देखरेख में एसएचओ रविंद्र चारण की टीम गठित की। इस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहायता से नामजद आरोपी मोहम्मद इस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती और उसके साथी इरफान पठान को डिटेन कर लिया। फिर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि थाना अंबामाता के हिस्ट्रीशीटर बड़ा मेवाती के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए इस हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की टीम हथियार की खरीद-फरोख्त और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें