कोटा-दौसा मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत गई। मृतकों की पहचान शंभूपुरा कोटा निवासी नरेंद्र मेघवाल (25) और चेतन मेघवाल (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गामछ ओवर ब्रिज से आगे नेनानी फार्म हाउस के पास हादसे में घायल दो युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। अज्ञात वाहन ऊपर से गुजरने के कारण उनका शरीर कुचला हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।