फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चूरू में दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत और एक घायल

Thu, 06 Oct 2022 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़े गए थे। एनएच 52 पर जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि दूसरे ट्रक का चालक और हेल्फर फरार हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पलटे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले के एनएच-52 पर आपणो पेट्रोल पंप के गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पंजाब से आ रहा बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश ट्रक में सामान लेकर गुजरात की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान गुजरात की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़त हो गई। आपणो पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में पंजाब से आ रहे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के अस्पातल भेजा। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़े गए थे। हादसे के कारण एनएच 52 पर जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि दूसरे ट्रक का चालक और हेल्फर फरार हैं। केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें