राजस्थान के सिरोही जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली से कांडला पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक के केबिन में भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। जिसके कारण ट्रक ड्राइवर केबिन में जिंदा चल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिन ट्रकों में हादसा हुआ है उनमें से एक गुजरात की ओर जा रहा था वहीं दूसरा शिवगंज की तरफ से आ रहा था।
हादसे की सचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में जिंदा जिले ड्राइवर के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, घायलों को सिरोही के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।